RRB Group D Admit Card 2022: Railway Recruitment Board (RRB) ने डी ग्रुप की परीक्षाओ की तिथि की घोषणा कर दी गई। 2019 में निकाली गई भर्ती के लिए 02 बाद 2022 में एग्जाम की घोषणा की गई है। रेलवे द्वारा ऑफिसियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर एग्जाम की जानकारी दी है। जिन अभ्यर्थियों ने रेलवे डी ग्रुप का फॉर्म भरा है। वे अभ्यर्थी अब 23 फरवरी 2022 से अपनी परीक्षा दे सकेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम से 04 दिन पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जारी किया जायेगा। और परीक्षा केंद्र की जानकारी आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर एग्जाम से 10 दिन पहले दी जाएगी। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड ऑफिसियल वेबसाइट के माध्यम से अपने एप्लीकेशन नंबर और पॉसवर्ड से लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते है।
Previous Articles
Rajasthan Para Legal Volunteer Bharti 2021 Official Notification Out Apply Now 08/12/2021
RRC ग्रुप D की ऑनलाइन परीक्षाएं 23 फरवरी 2022 से शुरू होगी।
रेलवे ग्रुप डी की भर्ती के लिए देशभर से कुल मिलाकर 1.15 करोड़ फॉर्म भरे गए है। जिसके लिए कुल 103769 पदों पर भर्ती जारी की गई है। रेलवे द्वारा 2019 में कुल 1 लाख 40 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया गया था जिसमे से 1 लाख से अधिक भर्ती डी ग्रुप के लिए थी। जिसकी परीक्षा तिथि की घोषणा कर दी गई है। गत वर्ष NTPC की परीक्षा के बाद दी ग्रुप की परीक्षा होनी थी लेकिन कोरोना के कारण परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका। RRB Group D Admit Card 2022 जारी होने के बाद आपको डाउनलोड करने का लिंक इस वेबसाइट पर दिया जायेगा। जहां से आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
RRB Group D Photo & Signature Modification Link
RRB द्वारा D Group के कुल 485607 फॉर्म फोटो और सिग्नेचर के कारण रिजेक्ट कर दिए गए है। जिनको दोबारा फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने के लिए 15 दिसंबर से 26 दिसंबर 2021 तक का टाइम दिया गया है। अंतिम तिथि के बाद मॉडिफिकेशन लिंक बंद हो जायेगा। अतः अभ्यर्थी अपना फॉर्म का स्टेटस चेक करे। यदि आपका फॉर्म रिजेक्ट है तो आप अपने फॉर्म में फोटो और सिग्नेचर को अपडेट करे। अन्यथा आपका एडमिट कार्ड जारी नहीं होगा।