Rajfed Registration 2023:राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड द्वारा वर्ष 2023 के रबी सीजन की सरसों,चना की खरीद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया ईमित्र कीओस्क पर 20 मार्च 2023 से शुरू होगी। किसान अपने आधार OTP/TOTP और फिजिकल माध्यम से अपना ऑनलाइन सत्यापन कर अपना पंजीकरण करवा सकते है। हलके के पटवारियों द्वारा भूमि मालिकों की बोई गई फसलों की गिरदावरी का कार्य पूरा कर लिया गया है और फसले अब पकान पर है। हर साल की तरह मार्च-अप्रैल में शुरू होने वाली सरकारी खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया शुरू हो गई है। किसानो की सामान्य जानकारी के लिए हम इस आर्टिकल में पंजीकरण से सबंधित जानकारी दे रहे है इसलिए आप भी इस आर्टिकल को पढ़े। 1 अप्रैल 2022 से सरसों, चना की सरकारी खरीद शुरू होगी
- Railway Koushal Vikas Yojana 2023 इंडियन रेलवे कौशल विकास योजना 2023
- Voter ID Card Download PDF अब अपने वोटर कार्ड (मतदाता पहचान पत्र) को डाउनलोड करे अपने मोबाइल से एक क्लिक में
- Medical Officer Recruitment 2023 इंडियन आर्मी ने जारी किया मेडिकल ऑफिसर के 650 पदों पर Sarkari Naukari का विज्ञापन
- Indian Navy SSC Officer Recruitment 2023 इंडियन नेवी में एसएससी ऑफिसर के 224 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी
- Special BSTC College List 2023 Download PDF RCI Institute List स्पेशल BSTC कॉलेज लिस्ट राजस्थान
Rajfed Sarso Chana Kharid 2023
राजफेड रजिस्ट्रेशन का कार्य हाड़ोती क्षेत्र में राज्य के अन्य जिलों से पहले शुरू होता है। राजफेड का रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए किसान के पास अपना जन आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड, बैंक डायरी और पटवारी द्वारा दी गई फसल की गिरदावरी पास में होनी चाहिए। यदि किसान हर सीजन अपना रजिस्ट्रेशन करवाता है तो उन्हें अपने जन आधार कार्ड में बैंक खाता अपडेट नहीं करवाना होता है यदि कोई किसान अपने बैंक खाते को बदलना चाहते है तो उन्हें ईमित्र कीओस्क पर जाकर अपना जन आधार कार्ड में बैंक खाता अपडेट करवाना है और जो किसान पहली बार पंजीकरण करवा रहा है वे किसान अभी से ही अपने जन आधार कार्ड अपनी बैंक खाते की सूचना अपडेट करवा ले जिससे वे आगे आने वाली परेशानी से बच सकते और बैंक खाते का जन आधार कार्ड में अच्छी तरह से मिलान कर ले।
Rajfed Farmer Registration 2023
ऑनलाइन पंजीकरण का कार्य शुरू होने पर रजिस्ट्रेशन करवाने वाले किसान जल्द से जल्द अपने पंजीकरण करवाए जितनी देरी होगी उतना फसल भुगतान के लिए इंतजार करना होगा। यदि किसी किसान के सरसों,चना की फसल है तो उन्हें एक ही रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसलिए अपना पंजीकरण करवाने से पहले पूरी जानकारी ईमित्र कीओस्क धारक को दे। क्योकि की एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद उस सीजन का दोबारा पंजीकरण नहीं होगा।
राजफेड ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 2023 Rajasthan
पंजीकरण करवाने के लिए भूमि मालिक का ऑनलाइन आधार सत्यापन जरूरी होता है जो फिंगरप्रिंट या OTP के आधार पर होता है। अब इस सीजन में किस प्रकार की प्रक्रिया होगी इसके बारे में पुख्ता जानकारी राजफेड द्वारा जानकारी देने के बाद पता चलेगी। पंजीकरण करवाते समय भूमि मालिक अपने फॉर्म की सभी एंट्री अच्छी तरीके से जाँच ले क्योकि एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद सुधार करने की कोई गुंजाईश नहीं होती है।
Rajfed MSP Price
राजस्थान सहकारिता विभाग द्वारा सरसों के लिए समर्थन मूल्य 5450 रूपए और चना के लिए लिए 5335 रूपए के भाव तय किये गये है यदि किसी किसान ने अपनी जमीन किसी को हिस्से पर दे रखी है या ले रखी है तो उस स्थिति में कास्त करने वाले व्यक्ति को फसल बिजाई के समय का 100 रूपए के स्टाम्प पर अनुबंध होना चाहिए और पंजीकरण के समय भूमि मालिक का जन आधार कार्ड लगाना जरूरी होता है। अन्यथा तुलाई संभव नहीं होती है। कास्तकार के पंजीकरण करवा लेने के बाद भूमि मालिक का पंजीकरण हो होगा। दोनों में से किसी एक का होगा।
Farmer
7852813832